501 दीपक प्रज्ज्वलित कर मनायी श्री अग्रसेन जयंती

Shivam Garg
0

आगरा | कल दिनांक 15-10-2023 को अग्रवाल युवा संगठन (रजि.) द्वारा सूर्यवंशी चक्रवर्ती सम्राट महाराजा अग्रसेन जी की 5147 वी जयंती के उपलक्ष में मडिया कटरा अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन जी की आरती कर 501 दीप प्रजलन कार्यक्रम किया गया जिसका उद्घाटन श्री सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप) और सकुन बंसल (कातिब) द्वारा किया गया।
साथ ही अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष श्री गनेश कुमार बंसल ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया एवं कार्यक्रम संयोजक प्रियाकांत बंसल ने सभी का तिलक लगाकर अभिवादन किया।
तथा इस कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी भागीदारी दिखाकर दीप की रंगोली सजाई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री विनोद अग्रवाल(संस्थापक), विनय अग्रवाल(मुख्य संरक्षक), अखिल बंसल(संरक्षक), संजय अग्रवाल, अम्बुज अग्रवाल(महामंत्री), प्रतीक गोयल(कोषाध्यक्ष), कुलवंत मित्तल, के एम सिंघल, मनोज सिंघल, मयंक अग्रवाल, विकास बंसल, कौशल अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, स्वतंत्र अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, शेलू अग्रवाल, ललित बंसल, कपिल सिंघल, अंशुल बंसल, विवेक गर्ग, राकेश अग्रवाल, राम अग्रवाल, रवि गोयल, अमन अग्रवाल, दिव्यांशु अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अनन्या अग्रवाल, मयंक गर्ग, शिवम गर्ग, अंकित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, आदि लोग उपस्थित रहे और महाराजा अग्रसेन की जयंती को धूमधाम से मनाया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)