Income Tax Raid on Munshi Panna Masale Agra || मुंशी पन्ना मसाले पर आयकर सर्वे

Shivam Garg
0

आगरा के प्रमुख मसाला कारोबारी मुंशी पन्ना के घर गोदाम और दुकान पर एक साथ आयकर विभाग ने मारे छापे. 2015 में भी पढ़ चुका है आयकर विभाग का छापा



आगरा, 1 दिसंबर। गुरुवार की शाम को आयकर विभाग ने करीब आधा दर्जन आयकर अधिकारियों की टीम के साथ मुंशी पन्ना मसाले के घर गोदाम फैक्ट्री पर एक साथ आयकर के छापे मारे। 

आने-जाने पर रोक 

गुरुवार की शाम 12 घंटे से चल रही कार्यवाही चल रही है आयकर विभाग ने कारोबारी के रावतपाड़ा स्थित दुकान नुनहाई और कुबेरपुर स्थित फैक्ट्री कमला नगर स्थित घर पर एक साथ छापे मारे। व्यापारी के यहां उपलब्ध दस्तावेज कंप्यूटर और लेखे जोखो की जांच पड़ताल की जा रही है आयकर विभाग को बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी जाने की उम्मीद है। आयकर छापे के बाद पुलिस ने घर फैक्ट्री व दुकान पर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी है। जैसे ही कारोबारी के परिजनों को आयकर सर्वे की सूचना मिली तो वहां पहुंच गए लेकिन पुलिस ने किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया

पहले भी पढ़ चुका है आयकर विभाग का छापा

2015 में पहले भी हो चुका है मुंशी पन्ना वालों पर आयकर विभाग का सर्वे। विभागीय सूत्रों के अनुसार मुंशी पन्ना मसाले वालों रोज का कारोबार लाखो रुपए में है। लेकिन कारोबारी द्वारा इनकम टैक्स न के बराबर जमा किया जाता है इसलिए आयकर विभाग को बड़ी टैक्स चोरी की आशंका है

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)