आगरा की बेटी बनी एक दिन की डिप्टी हाई कमीशनर

Shivam Garg
0
आगरा |चंडीगढ़  ताजनगरी की बेटी काव्या अग्रवाल ने किया आगरा शहर का नाम रोशन।  यूके की प्रतियोगिता की विजेता काव्या को एक दिन के लिए ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशनर नियुक्त किया। काव्या ने उत्तर भारत क्षेत्र के चंडीगढ़ पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर यह किताब हासिल किया है। काव्या अग्रवाल मूल रूप से कमला नगर क्षेत्र आगरा की निवासी हैं काव्या को चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप उच्च आयुक्त कैरोलिन रॉबर्ट और ब्रिटिश उप उच्च आयोग के अन्य सदस्यों के साथ बैठक में शामिल हुई जहां उन्होंने महिलाओं के विकास और अधिकारों के बारे में अपने विचार व्यक्त किया
पटियाला में काव्या की पंजाब पुलिस कांस्टेबल गुलाब सिंह शेरगिल के साथ बातचीत हुई जो लड़कियों की क्रिकेट अकादमी चलते हैं । काव्या ने युवा महिला क्रिकेटरों से भी बातचीत की और उनके साथ अपने विचार व्यक्त किया। काव्या ने वहां की युवा महिला क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला और ब्रिटिश उप उच्च आयोग कैरोलिन रोबेट ने भी क्रिकेट खेला।
काव्या अग्रवाल वर्तमान में शिक्षक स्वयंसेवक और पूर्ण कालिक कंटेंट मार्केटिंग के रूप में कार्य कर रही है ।उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज से अंग्रेजी में बीए ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की।
काव्या की अंग्रेजी किताबों का एक संग्रह डी फ्रेजिल वर्ल्ड के नाम से प्रकाशित हो चुका है । वहां सभी को अपनी पुस्तक उपहार स्वरूप भेंट की। इस मौके पर उप उच्चआयुक्त कैरोलिन रोबेट ने काव्या की प्रतिभा की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)