आगरा, रात करीब 10 बजे पर ही जनक महल और कई मार्गों पर विधुत सजावट बंद करा दी गयी । पुलिस-प्रशासन ने जनकपुरी में तमाम व्यवस्थाओ के दावे किए हों, लेकिन सोमवार को राजा जनक आमंत्रण यात्रा के दिन ही इतनी भीड़ एकत्रित हो गयी की पुलिस कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। हालात यह हो गए कि करीब दस बजे ही जनक महल और कई मार्गों पर विधुत सजावट पुलिस कर्मियों ने बंद करा दी। इससे जनक महल और अन्य सड़कों की आकर्षक विधुत सजावट देखने आई जनता मायूस दिखी।
29 बर्ष पहले लगी थी जनक पूरी संजय प्लेस में लेकिन 29 वर्ष पहले की तुलना में संजय पैलेस में आम दिनों में ही भीड़ रहती है ऐसे में जनकपुरी महोत्सव में भीड़ का अनुमान नहीं लगाया जा सकता । 11, 12 और 13 अक्टूबर की रात्रि भगवन श्री राम जनकमहल पर विराजमान होकर जनता को दर्शन देंगे। माना जा रहा है कि इन दिनों में उनके दर्शन करने के लिए अपार जनसमूह उमड़ेगा। लेकिन सोमवार को ही जनकपुरी में इतनी उमड़ी की पुलिस के लिए व्यवस्थाएं बनाना मुश्किल हो गया।पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूलने लगे।
सूत्रों के मुताविक, पुलिसकर्मियों ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि यदि जनक महल का विधुत प्रकाश बंद नहीं किया गया और भीड़ का बढ़ती गयी तो विपरीत परिस्थितियों की जिम्मेदारी जनकपुरी समिति की होगी।
पुलिसकर्मियों को लग रहा था कि उनके इस निर्णय से भीड़ में कुछ कमी आयेगी। लेकिन मध्य रात्रि के बाद तक जनकपुरी में भीड़ उमड़ती रही। जनक महल को अंधेरे में देख लोगों की प्रतिक्रिया थी कि वे उसकी सजावट ही देखने आए थे, अंधेरे में वे इसका आकर्षित नजारा कैसे देखे ।