35 Home Stays sealed by Police near Tajmahal Agra....पुलिस ने ताजमहल के आसपास 35 होम स्टे बंद कराए

Shivam Garg
0

पुलिस ने ताजमहल के आसपास 35 होम स्टे बंद कराए


आगरा में किराए की कोठी लेकर हॉस्टल का बोर्ड लगाकर सेक्स रैकेट चलाने की आशंका, रिच होमस्टे में महिला के साथ गैंगरेप के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही। 35 होम स्टे कराई बंद


आगरा में 11 नवंबर को रिच होमस्टे की महिला कर्मचारी को रात में बुलाने के बाद ग्राहक के साथ कमरे में बंद कर दिया गया जबरन शराब पिलाई गई विरोध करने पर मारपीट भी की और उसका के साथ गैंग रेप भी हुआ पुलिस ने एक युवती सहित पांच लोगों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया

इस घटना के बाद पुलिस ने ताजगंज क्षेत्र में कार्यवाही के दौरान कोठी किराए पर लेकर चल रहे होमस्टे की जांच कराई गई जिन होमस्टे के मानक पूरे नहीं थे उन्हें बंद कर दिया गया कुल मिलाकर 35 होमस्टे बंद कराए गए और उनके बोर्ड भी हटवा दिए गए डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के अनुसार सभी होमस्टे को नोटिस दिया गया है। होम स्टे का पंजीकरण और मानक पूरे होने के बाद ही दोबारा से संचालन हो सकेगा।

नियमानुसार होम स्टे किराए की जगह पर नहीं चल सकता है।

होम स्टे का मतलब है जहां घर जैसा माहौल मिले। इसके लिए घर के मालिक का होना जरूरी है। होम स्टे खोलने के लिए पर्यटन विभाग के कार्यालय से एक फॉर्म लेना पड़ता है। फॉर्म भरकर देने के बाद पर्यटन विभाग की टीम द्वारा उस घर का निरीक्षण किया जाता है, जिसे होम स्टे बनाना चाहते हैं। अधिकारी उस घर में यह देखते हैं कि जिस होम स्टे के लिए लाइसेंस दिया जाना है, उसमें पहले से कोई फैमिली रह रही है या नहीं। अगर कोई फैमिली नहीं रह रही है तो उसको होम स्टे का लाइसेंस नहीं दिया जा सकता। लेकिन ताजगंज क्षेत्र में सैंकड़ों ऐसे होम स्टे खुले हुए हैं, जो किराए पर संचालित हैं। वहां फैमिली नहीं रहती है

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)