अग्निवीर सेना भर्ती रैली 4 दिसंबर 2023 से 16 दिसंबर 2023 तक
आगरा में अग्निवीर सेना भर्ती रैली 4 दिसंबर 2023 से 16 दिसंबर 2023 तक एकलव्य स्टेडियम सदर बाजार आगरा कैंट मैं किया जा रहा है। इस रैली में अप्रैल 2023 के महीने में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी भाग लेंगे। इस रैली में लगभग 13000 अभ्यर्थीयों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती में अग्निवीर जीडी ,अग्निवीर क्लर्क,अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) की रिक्तियों के लिए की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे
इस रैली में उत्तर प्रदेश के 12 जिलों आगरा ,अलीगढ़ ,इटावा ,एटा फिरोजाबाद, मथुरा, झांसी, मैनपुरी ललितपुर, हाथरस, जालौन और कासगंज के अभ्यर्थी भाग लेंगे। इन जिलों से ऑनलाइन सीईई उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड 15 नवंबर 2023 को जारी कर दिए गए हैं।
अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड www.joinIndianarmy.nic.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं
Sponsored

