वर्ल्ड कप ट्रॉफी के ऊपर रखे पैर
वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर रविवार की रात खेला गया। मुकाबला के दौरान भारतीय टीम को हर का सामना करना पड़ा ऑस्ट्रेलिया टीम ने बाजी मारी ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व की ट्रॉफी जीती पिछले 7 वर्ल्ड कप में से 5 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं वही जीत पर ऑस्ट्रेलिया टीम को इतराना आम बात है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के एक क्रिकेटर ने अपनी सारी हदें पार कर दी उसमें वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर पैर रखकर आराम किया जबकि अन्य क्रिकेटरों ने इस ट्रॉफी को चूमा था जिससे इस क्रिकेटर को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब ट्रॉल किया
मिचेल मार्श ने तोड़ी मर्यादा की दीवार
ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने मिचेल मार्श की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें वह वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी पर पैर रखकर हाथ में ड्रिंक लिए नजर आ रहे हैं भारतीय फैंस इससे बहुत आहत हुए हैं और उनको जमकर लताड़ा जा रहा है हालाकि कुछ क्रिकेट फैंस का यह भी कहना है कि यह दिन उनका है और उनकी ट्रॉफी है तो वह उसका इस्तेमाल कैसे भी कर सकते हैं वे चाहे तो इसे पैरों तले कुचल सकते हैं हालांकि आमतौर पर ट्रॉफी के साथ इस तरह का बर्ताव करना सही नहीं माना जाता।
कपिल देव ने रखा था ट्रॉफी को अपने सिर पर (वर्ल्ड कप 1983 )
जब भारतीय क्रिकेट फैंस ने मार्श की इस तस्वीर को देखा तो उन्होंने इसे बहुत ही शर्मनाक बताया और साथ में कपिल देव और सचिन की ट्रॉफी के साथ फोटो भी शेर की और कहा कि हम लोग इस ट्रॉफी को अपने सर का ताज समझते हैं आपको इसका सम्मान करना चाहिए ना की इसको अपने पैरों के नीचे रखना चाहिए. जब सन 1983 में भारत ने वर्ल्ड कप जीता था तब कपिल देव ने इस ट्रॉफी को अपने सर पर ताज की तरह रखा था