पीड़ित महिला का आरोप है कि शनिवार को उसे जबरन शराब पिलाई गई। फिर उसके साथ चार से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जब महिला चीखने लगी तो आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। उसके सिर पर कांच की बोतल दे मारी, जिससे वह लहूलुहान हो गई। युवती को घसीटकर कमरे में बंद कर दिया गया। जब वह चीखने लगी तो आसपास के लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को युवती बदहवास हालत में मिली। पुलिस ने मौके से चार युवकों जितेंद्र राठौर, रवि राठौर, मनीष कुमार और देव किशोर को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपी ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पीड़िता से पुलिस द्वारा बातचीत करने पर ब्लैकमेल करने की कहानी सामने आयी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रिच होम स्टे गेस्ट हाउस दस दिन पहले ही किराए पर लेकर खोला गया था। वह और रिया करीब एक वर्ष से रवि राठौर के यहां काम कर रही है। पीड़िता का आरोप है, रिया ने रवि के साथ साजिश कर उसकी आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल फोन से बना ली थी। इसके बल पर उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण जा रहा था।
एसीपी सदर सर्किल अर्चना सिंह ने बताया, चारों आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, हत्या का प्रयास और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। रिया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। दो आरोपी सोनू और अशोक फरार हैं।
युवती ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। कुछ समय पहले सोनू ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे। इसके बाद सोनू उससे गंदा धंधा करवाना चाहता था। युवती करीब डेढ़ से दो साल से सोनू नामक युवक के चंगुल में फंसी है। सोनू देह व्यापार का धंधा करता है। पहले स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार करता था। स्पा सेंटर बंद होने के बाद गेस्ट हाउस को रवि और सोनू से किराये पर लिया था।