कूड़ा डालने गई महिला पर गाय ने किया हमला, सींग मारने से पेट फटा

Shivam Garg
0

आगरा, 15 नवंबर। जिले के बरहन थाना क्षेत्र के मुखवार ग्राम पंचायत में मंगलवार को घूरे पर कूड़ा डालने गई महिला पर छुट्टा गाय ने हमला कर दिया। सींग धंसने से महिला का पेट फट गया। आंतें बाहर आ गईं। गंभीर रूप से घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
मीरा देवी पत्नी देवेश कुमार मंगलवार की शाम करीब चार बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित घूरे पर कूड़ा फेंकने गई थी। तभी पीछे से आई छुट्टा गाय ने हमला कर दिया। चीखें सुनकर जब तक लोग दौड़ते, गाय ने मीरा के पेट में सींग घोंप दिया। इससे उसका पेट फट गया। आंतें बाहर निकल आईं। 

लोगों ने गाय को भगाकर उसकी जान बचाई। गंभीररूप से घायल महिला को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
गोवंश के हमले में पहले भी कई लोग घायल हो चुके है। कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर, नगला गोकुल निवासी बच्चू सिंह, बरहन निवासी ज्ञानेंद्र सिंह, हरनाम सिंह आदि भी पूर्व में गोवंश के हमले में घायल हो चुके हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)