आगरा में कल से सभी स्कूलों का बदल जाएगा समय आदेश किए गए जारी।
आगरा में बारिश और धुंध छाने के साथ ठंड बढ़ गई है हालांकि दोपहर 12:00 बजे के बाद धूप निकल आई। मौसम विभाग ने भी दिसंबर महीने में कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है ऐसी स्थिति में स्कूलों का समय बदल दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गौड़ ने आदेश जारी किए हैं कि 1 दिसंबर से सभी स्कूलों का समय बदल दिया जाए। सीबीएसई, आईसीएसई के साथ ही मान्यता मान्यता प्राप्त विद्यालय सुबह 8:00 बजे के बाद खुलेंगे सुबह 8:00 बजे से पहले कोई स्कूल नहीं खुलेगा।
स्कूलों से भी आने लगे मैसेज
आदेश जानी होने के साथ ही स्कूलों से मैसेज आने लगे हैं यूकेजी तक के छात्रों के लिए स्कूल सुबह 8:00 से 9:00 बजे के बीच खुलेंगे और दोपहर 12 बजे के बाद छुट्टी होगी। वहीं कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल की टाइमिंग सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2 से 2:30 बजे तक रहेगी।
आगरा में 3500 वर्ग मीटर में बन रही एक कॉलोनी पर चला बुलडोजर, तेल माफिया ने एडीए की सील तोड़कर चार मंजिला कॉम्प्लेक्स में निर्माण कार्य शुरू किया था।
एडीए ने कर दिया था सील
शाहगंज क्षेत्र के मारुति स्टेट चौराहे तेल माफिया मनोज गोयल ने प्लॉट संख्या एक पर नक्शा पास किए बिना चार मंजिला व्यावसायिक अपार्टमेंट पर निर्माण कराया था एडीए की टीम ने इसे सील कर दिया था इस सेल को तोड़कर दोबारा निर्माण हो रहा था एडीए के अवर अभियंता और सचल दल ने मौके पर जाकर जांच की तो पाया,सील तोड़कर निर्माण कार्य कराए जाने पर दोबारा से लगा सील दी।
एडीए ने अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर
शाहगंज क्षेत्र के धनौली में भी खसरा नंबर 617 पर सुनील नागर, धर्मवीर, ओमवीर, बनवारी, मनोज कुमार, भूपेंद्र और गौरव मिलकर 3500 वर्ग मीटर जमीन पर कॉलोनी का निर्माण कर रहे थे कृषि योग भूमि को आवासीय नहीं कराया गया था नक्शा भी पास नहीं था एडीए की टीम ने किए गए कार्य को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।

