आगरा में ताजमहल देखने आए दो युवकों को किया अपहरण
आगरा, 28 नवंबर। आगरा में मंगलवार की रात ताजमहल देखने आए दो युवकों को किडनैप कर लिया गया। किडनैपर ने परिजनों को फोन कर मांगी फिरौती। इसकी जानकारी उड़ीसा पुलिस के द्वारा आगरा पुलिस तक पहुंची। आगरा पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दोनों युवकों को न सिर्फ चंगुल से मुक्त कराया है बल्कि तीन बदमाशों को अरेस्ट भी किया
परिजनों के होश उड़ गए
दोनों युवक उड़ीसा के रहने वाले हैं कुछ दिनों पहले यह दोनों युवक आगरा ताजमहल देखने के लिए आए थे। लेकिन इन दोनों युवकों के परिजनों के पास इनके किडनैप होने और फिरौती मांगने का फोन पहुंचा। परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने उड़ीसा पुलिस को अवगत कराया और पुलिस में मुकदमा दर्ज किया उसके बाद जब उड़ीसा पुलिस ने कॉल ट्रेस की तब लोकेशन आगरा निकली। उसके तुरंत बाद उड़ीसा पुलिस ने आगरा पुलिस को संपर्क किया और लोकेशन को शेयर किया।
आगरा पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दोनों युवकों को मुक्त कराया और तीन बदमाशों को अरेस्ट किया। आगरा पुलिस इन से पूछताछ कर रही है। ओडिशा पुलिस भी आगरा आ रही है।
पुलिस का दावा, गांजा तस्करी की लेनदेन का मामला
आगरा में जूते की फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
आगरा, 29 नवम्बर। आगरा के थाना एत्माद्दौला स्थित एक जूता फैक्टरी में आज भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख अंदर काम कर रहे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई और वे तुरंत ही बाहर की ओर दौड़े. सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाया जा सका
थाना एत्माद्दौला सीता नगर कॉलोनी
सीता नगर कॉलोनी में एक जूते की फैक्टरी है. आज शाम को फैक्टरी में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. मामूली सी आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धर लिया. आग की लपटें देख कर्मचारियों के होश उड़ गए और अफरातफरी मच गई. हर कर्मचारी बाहर की ओर दौड़ा. गनीमत रही कि सभी कर्मचारी सकुशल समय रहते बाहर निकल आए. आग की वजह से फैक्ट्री में रखा हुआ लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। इधर सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.


