आगरा में सलोनी तेल ब्रांड बनाने वाली कंपनी महेश एडिबल तेल के 41 ठिकानों पर छापे मारे गए,एक गोदाम सील

Yogesh Verma
0

आगरा में सलोनी तेल ब्रांड बनाने वाली कंपनी महेश एडिबल तेल के 41 ठिकानों पर छापे मारे गए,एक गोदाम सील



आगरा में गुरुवार दोपहर में स्टेट जीएसटी की टीम ने महेश एडिबल ऑयल के 41ठिकानों पर छापे मारे, जीएसटी के अपर आयुक्त ग्रेड वन मारुति शरण चौबे के निर्देशन में 100 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने जांच शुरू की। जीएसटी की टीम ने आगरा में शमशाबाद और दिगनर स्थित प्लांट में भी जांच की।


सहयोगी फर्म ने जमा कराए 67 लाख रुपए

सलोनी तेल ब्रांड बनाने वाली कंपनी महेश एडिबल ऑयल की सहयोगी फर्म ने गुरुवार रात को 67 लाख रुपए जमा कर दिए जबकि सलोनी तेल के सभी प्रतिष्ठानों पर जांच जारी रही। टीम ने एक गोदाम भी सील कर दिया है जांच अभी जारी है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)