बॉलीवुड के जाने-माने स्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अजय देवगन (Ajay Devgn) फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने है। शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन अभी हाल ही में एक पान मसाला के एड में साथ नजर आए थे। जिसकी वजह से इन तीनों स्टार्स को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। इसके बाद अक्षय कुमार ने अपने इस विज्ञापन को लेकर फैंस से माफी भी मांगी थी। इन सब के बीच अब कोर्ट ने पान मसाला एड को लेकर शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है।
एक याचिकाकर्ता ने इन स्टार्स के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी। इन स्टार्स को उच्च सम्मान मिलने के बाद भी पान मसाला कंपनियों का एड किया है। इस याचिका पर सुनाई करते हुए कोर्ट ने शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन के खिलाफ नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि ये नोटिस इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की ओर से जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस केस की अलगी सुनवाई 9 मई, 2024 को होने वाली है। नोटिस जारी होने के बाद शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
पान मसाला एड को लेकर शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन को खूब ट्रोल किया गया था। लेकिन लोगों सबसे ज्यादा अक्षय कुमार से खफा हुए थे। अक्षय कुमार को लेकर ट्विटर पर ट्रेंड तक चलाया गया था। फैंस ने नराजगी को देखते हुए अक्षय कुमार ने माफी भी मांगी थी।
.jpeg)