Car accident on Firozabad Road || ट्रांस जमुना कॉलोनी फिरोजाबाद मार्ग पर हादसा, कार डिवाइडर से जा टकराई

Shivam Garg
0
आगरा, 13 दिसम्बर। आज रात तकरीबन 7:30 बजे ट्रांस जमुना हाईवे पर एक कार फिरोजाबाद से आगरा की तरफ आते हुए हादसे का शिकार हो गयी. कार चालक अचानक गाड़ी पर अपना संतुलन  खो बैठा और कार डिवाइडर पर रखे आरसीसी ब्लॉक से जा कर टकरा गई.

मामला ट्रांस जमुना स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग का है। एक कार अर्टिगा UP 80CN5454  फिरोजाबाद रोड से आगरा की तरफ आ रही थी। कार चालक अचानक गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो बैठा. कार डिवाइडर पर रखे आरसीसी ब्लॉक से जा कर टकरा गई. कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक ड्राइवर के हाथ और मुंह पर मामूली चोट आई और कार मालिक के पैर में चोट आई. 
भगवान का शुक्र रहे कर सवार दोनों लोग सही सलामत हैं दोनों को मामूली चोट आई. कार अगर डिवाइडर को पार कर जाती है तो हादसा बड़ा हो सकता था. हाईवे के दूसरी तरफ काफी संख्या में तेज गति से वाहनों का आना-जाना हो रहा था.  सूचना पर पुलिस पहुंच गई

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)