यमुना एक्सप्रेस वे पर प्रॉपर्टी डीलर की कर से मिला करोड़ों का कैश, गिनते गिनते परेशान हो गए अफसर... पढिए पूरी खबर
गुरुवार रात को यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान टोल पुलिस ने पकड़ी हुई कार से करोड़ों रुपए बरामद किए। पुलिस ने इसके बाद आयकर विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने रूपयों को गिनना शुरू किया तो वह गिनते गिनते परेशान हो गई। पूछताछ में कर चालक में अपने आप को गोरखपुर निवासी और गुड़गांव में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करना बताया है।
करीब 2 करोड रुपए मिले
गुरुवार रात यमुना एक्सप्रेसवे मांट टोल प्लाजा पर टोल चौकी पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग में जुटी थी तभी नोएडा की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कर रोकी। पुलिस को देखकर कार सवार हाड़वड़ा गया जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें रखे बैगों में नोट भरे मिले। यह देख टोल पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर, कार सवार को रकम समय थाने भेज दिया। पुलिस ने आगरा की आयकर टीम को सूचना दी आयकर टीम ने जब रूपों को गिनवाया तो रकम करीब 2 करोड़ निकली। कार सवार, अश्विनी निवासी गोरखपुर से पूछताछ की जा रही है।
प्रॉपर्टी डीलिंग व दलाली से कमाया पैसा
अश्विनी ने बताया कि वह गुरुग्राम में प्रॉपर्टी डीलिंग करता है यह धनराशि उसने प्रॉपर्टी डीलिंग में कमाई है, दलाली और जमीनों का पैसा है इस पर आयकर विभाग की टीम ने धनराशि से संबंधित साक्ष्य मांगे हैं। टीम ने कहा साक्षी मुहैया कराएं और धन्नाशी ले जाएं नहीं तो यह भारत के कोष में जमा कर दी जाएगी। आयकर विभाग ने उसे चार से पांच दिन का समय दिया है।
