आगरा के सोल कारोबारी पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, 14 साल पहले हुई थी युवती से मुलाकात
आगरा के हरीपर्वत थाना प्रभारी के अनुसार एक युवती ने तहरीर दी है इसमें उसने आरोप लगाया है कि सोल कारोबारी सुनील धवन की सिकंदरा में फैक्ट्री है 14 साल पहले युवती की मुलाकात कारोबारी से हुई थी कारोबारी पहले से शादीशुदा है इसके बाद भी उसने युवती से दोस्ती की और मंदिर में उससे शादी कर ली और एक फ्लैट में रखने लगा।
पहली पत्नी को पता चलने पर हुआ हंगामा
कुछ दिनों पहले कारोबारी सुनील धवन की पहली पत्नी को पता चला कि उसका पति दूसरी युवती के साथ रह रहा है, इस बात पर उसने हंगामा कर दिया। अब सुनील उसे साथ नहीं रखना चाहता है। युवती का एक 10 साल का बेटा भी है। सुनील की उम्र 60 साल की है और उसके बच्चे भी हैं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है सोल कारोबारी को हिरासत में ले लिया है।
