आगरा में मिलेंगी अब किराए पर साइकिल, 1000 साइकिल आएंगी, 100 मुख्य स्थान पर बनाए जाएंगे साइकिल स्टैंड
आगरा में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू की जा रही साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है इस प्रोजेक्ट के तहत आगरावासी और पर्यटकों के लिए किराए पर साइकिल मिलेगी। साइकिल से वह आगरा में कहीं भी घूमने के लिए जा सकेंगे, इस प्रोजेक्ट में आगरा के 100 मुख्य स्थान पर साइकिल स्टैंड बनाए जाएंगे।
महाप्रबंधक अरुण कुमार ने बताया की साइकिल के जरिए पर्यटक व आम लोग शहर के प्रमुख स्मारक, धार्मिक स्थल, रेलवे व बस स्टेशन के अलावा ऑफिस व मार्केट भी जा सकेंगे। हर साइकिल स्टैंड पर 10 से 12 साइकिल हमेशा उपलब्ध रहेगी
इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में आगरा में 9 स्टैंड बनाए जाएंगे जहां 200 साइकिल की सुविधा होगी फिर इसके बाद साइकिल व स्टैंड की संख्या बढ़ाई जाएगी इसके लिए स्मार्ट सिटी ने मोबाइल एप भी बनाया है एप से भी साइकिल के किराए का भुगतान हो सकेगा साइकिल जीपीएस से लैस होगी जिसकी निगरानी स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से की जाएगी।
इन प्रमुख स्थानों पर बनेंगे साइकिल स्टैंड
धार्मिक स्थल
रेलवे स्टेशन
सभी प्रमुख स्मारक
बस स्टेशन
शहर के मुख्य बाजार
आफिस
इस प्रोजेक्ट के तहत साइकिल का किराया
एक माह के लिए 150 रुपए
3 माह के लिए 300 रुपए
1 साल के लिए 1000 रुपए देय होगा।
