आगरा| फरीदाबाद के एक बड़े बिल्डर का बेटा इशांत अपने कार ड्राइवर आकाश यादव के साथ अपनी बहन के यहां नोएडा जा रहा था लेकिन रास्ते में आकाश ने अपने दोस्त आशीष को गाड़ी में बैठा लिया और दोनों ने तमंचे के बल पर इशांत को बंदी बना लिया| इशांत को बंदी बनाने के बाद डिग्गी में डालकर दोनों बेफिक्र होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर चल पड़े|
जैसे ही जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचे फास्ट टैग का मैसेज बिल्डर के पास पहुंचा| बिल्डर को शक हुआ कि ईशांत तो अपनी बहन के यहां नोएडा जा रहा था लेकिन अचानक यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर कैसे पहुंच गया| बिल्डर को शक हुआ उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी जैसे ही दूसरा टोल मथुरा आया फिर फास्ट टैग का मैसेज बिल्डर के पास पहुंचा |
फरीदाबाद की पुलिस ने आगरा की पुलिस से संपर्क किया आगरा पुलिस ने तुरंत खंदौली टोल प्लाजा पर जाकर चेकिंग शुरू कर दी बिल्डर ने आगरा पुलिस को अपनी कर का नंबर बता दिया जैसे ही वह दोनों साथी कार को लेकर खंदौली टोल प्लाजा पर पहुचे पुलिस ने उनको घेर लिया| कार की चेकिंग ली लेकिन कार्य के अंदर आकाश और आशीष के अलावा कोई नहीं दिखा बाद में जब डिग्गी खोली तो उसमें से इशांत को बाहर निकाला|
आकाश और आशीष यादव ने इशांत को किडनैप करने की प्लानिंग पहले ही बना रखी थी दोनों के पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है