प्रेमी संग मिलकर नगदी और जेवरात लेकर भागी घर की बेटी

Shivam Garg
0
मथुरा | पिता ने लिखाई थाने में रिपोर्ट| बेटी तिजोरी में से लाखो की नगदी और जेवरात ले कर अपने प्रेमी संग भाग गयी | घरवाले सोते रह गए | लड़का गांव का ही रहने वाला है। पुलिस दोनों की तलाश कर  रहीं हैं |

मामला मथुरा शहर के मांट थाना क्षेत्र का है | गाँव के एक परिवार की बेटी अपने प्रेमी संग करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी और ज्वेलरी ले कर फुर्र हो गयी | किशोरी जब घर से भागी तो रात के  समय सारे घरवाले सो रहे थे | गुरुवार की सुबह घरवाले जगे तो मामले की जानकारी हुई है। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रेमी उसी गांव का ही रहने वाले है। वह लंबे समय से एक-दूसरे के सपंर्क में थे। घरवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। इसमें उन्होंने प्रेमी और उसका सहयोग करने वालों के खिलाफ नामजद किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। परिजन और पुलिस दोनों की तलाश में जुटे हैं। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में सीडीआर निकालकर जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)