अग्रसेन जयंती पर बंद रहें मांस-मदिरा की दुकानें, मंडलायुक्त को अग्रवाल समाज ने सौपा ज्ञापन
आगरा। महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारियां इन दिनों शहर में जोरो पर चल रही वही, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन ब्रज प्रांत ने मंडलायुक्त से मांस मंदिरा की दुकानें एवं बूचड़खाने कड़ाई से बंद कराएं जाने की मांग की। सुबह अग्रवाल समाज का प्रतिनिधिमंडल अ.भा. अग्रवाल सम्मलेन के बैनर तले मंडलायुक्त रितू माहेश्वरी से मिला और रोष व्यक्त कर ज्ञापन सौपा।
चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन क्षत्रिय थे, किंतु उन्होंने सदैव अहिंसा धर्म का पालन किया। उनके राज्य में पशु बलि, मांसाहार, मद्यपान आदि व्यभिचारों पर पूर्णतया प्रतिबंध था। इस विचार को अपना कर अग्रसेन महाराज की जयंती पर मांस- मदिया की दुकाने बंद हो और उस दिन ड्राई डे से घोषित किया जाए।
कोषाध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल शैलू ने कहा कि अग्रसेन जयंती पर शहरभर में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली जाती है जिसमे अग्रवाल समाज की बहु-बेटिया भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है। ऐसे में शराब की दुकानें बंद रखने से महिलाओं के प्रति असुरक्षा का भय भी मन से समाप्त हो जाएगा। मंडलायुक्त रितू माहेश्वरी ने अग्रवाल समाज को इस पर जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर संजय सिंघल, विवेक गर्ग, अजय अग्रवाल अभय गोयल, मयंक अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, नीरज रत्नप्रिया, रजत अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, रामकुमार गोयल, लालू आदि मौजूद रहे।