आगरा: दिल्ली से वाराणसी जा रही बस रविवार रात माइलस्टोन 20 पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। बस में सवार 34 यात्री घायल हो गए। बस में सवार 34 यात्री घायल हो गए। इनमें
से 9 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। 20 माइलस्टोन पर बस
का टायर फट गया और डिवाइडर से टकरा कर बस पलट गई। घटना की सूचना पर पहुंची फ़तेहाबाद
पुलिस व यूपीडा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फ़तेहाबाद
में भर्ती कराया है, जहां 9 लोगों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा
रेफर कर दिया है।
