आयकर विभाग ने पकड़ा 200 करोड का फर्जी लेनदेन, 16 करोड़ की नगदी और ज्वेलरी ज़ब्त

Shivam Garg
0
कुछ दिन पहले 2 नवम्बर को आयकर विभाग ने शहर के चार बड़े तेल व्यापारियों पर एक साथ छापेमारी की थी छापेमारी में 300 से ज्यादा आयकर अधिकारी और पुलिस कर्मियों को लगाया था | विभाग द्वारा कारोबारियों के व्यापारिक और निवास परिसरों पर एक साथ छापेमारी की गई और लोगों का आना-जाना बंद कर दिया गया था 

लगातार चल रही जांच में आयकर अधिकारियों को 200 करोड रुपए से ज्यादा के फर्जी लेनदेन के बारे में पता चला है और 16 करोड रुपए की नकदी वह ज्वेलरी को आयकर विभाग द्वारा जप्त कर लिया गया है इस छापामारी में आयकर विभाग को बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है विभागीय सूत्रों के अनुसार अभी आयकर विभाग की जांच जारी है| जांच में कारोबारीयों का लेनदेन अन्य राज्यों में भी पाया गया है विभागीय टीम को जांच के लिए रवाना कर दिया गया है| 

कंपनीयो की जांच में पाया गया की कारोबारी ने आय कम दिखने के लिए फर्जी खर्च लेखों में दिखा रखे है और ऐसे लोगों से सरसों की खरीद दिख रही है जिन लोगों ने कभी माल बचा ही नहीं और ऐसे ट्रकको के RTO नंबर पर ईवे-बिल जारी किए गए जो कि कभी उसे रास्ते से गुजरे ही नहीं|

आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा आगरा शहर की चार बड़े व्यापारियों पर एक साथ छापेमारी की गई थी| इस छाप बारी में शारदा ऑयल्स, बीपी आयल, एसके इंडस्ट्री और हरिशंकर एंड कंपनी के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापामारी की गई| विभाग की टीम ने घर व ऑफिस में लोगों के आने जाने पर पाबंदी लगा दी थी | टीम ने सारे रिकार्ड, कंप्यूटर और हार्ड डिस्क कब्जे में लेकर जांच कर रही है | 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)