नीम के पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Shivam Garg
0

आगरा| सोमवार| पड़ोस के बच्चे के जन्मदिन में गई महिला रात भर घर नहीं लौटी है अगले दिन खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला महिला का शव. मृतका के 3 बेटे और एक बेटी है. सभी का रो-रो का बुरा हाल है|

घटना आगरा किरावली क्षेत्र नंदू गांव की है| गांव के रहने वाले जगदीश लवानिया रविवार को एक नया ट्रैक्टर खरीद कर लेकर आए थे. उनकी 43 वर्षीय पत्नी सुलेखा ने विधि विधान से ट्रैक्टर की पूजा की और सबके लिए स्वादिष्ट भोजन बनाया. सभी लोग खुशी- हंसी से रात को सो गए.

जगदीश ने बताया कि सुबह 9:30 बजे उनकी पत्नी सुलेखा पड़ोस में किसी बच्चे के जन्मदिन में जाने की कह कर गई थी और यह भी कहा कि उसे आने में देर हो जाएगी. लेकिन देर रात तक सुलेखा घर वापस नहीं आई. इस पर जगदीश को अपनी पत्नी की चिंता होने लगी. तभी गांव के एक व्यक्ति ने जगदीश को आकर बताया कि उनकी पत्नी का शव खेत में नीम के पेड़ से लटका हुआ है. यह सुन जगदीश सदमा खा गए और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने पंचनामा भरकर शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

जगदीश गांव में ही खेती करते हैं उनके पास 22 बीघा जमीन है. उनके तीन बेटे और एक बेटी है सबसे बड़ा बेटा आशीष 22 बर्ष, प्रदीप 20 बर्ष, हिमांशू 17 बर्ष और एक तनु 13 बर्ष की है| मां की मौत से चारों बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है|

मृतका का भाई रवि धौलपुर निवासी मौके पर तुरंत आ गया और अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है पुलिस उप निरीक्षक मनोज नगर ने बताया कि आगे कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी.


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)