श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में सातवें दिन चढ़ाए 512 अर्घ्य

Shivam Garg
0

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में सातवें दिन चढ़ाए 512 अर्घ्य


आगरा, 26 नवम्बर 2023। गणिनी आर्यिका श्री 105 आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर राहुल विहार शमशाबाद रोड पर आचार्य विद्यासागर नवयुवक मण्डल राहुल विहार के तत्वावधान में अष्टानिक महापर्व के अवसर पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान  का आयोजन बडे़ ही भक्तिभाव के साथ चल रहा है| जिसमें विधान के सातवें दिन रविवार को विधानचार्य शशिकांत जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में इंद्र इंद्राणियो ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष 512 अर्घ्य अर्पित किए| जहाँ भक्तों ने सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की| 
विधान में मौजूद सभी इंद्र-इंद्राणियों ने जैन भजनों पर नृत्य के साथ प्रभु के चरणों में भक्ति प्रस्तुत की। इस दौरान सौभाग्यशाली गुरु भक्तों ने गुरुमां का पाद प्रक्षालन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया| रात्रि में श्रीजी संगीतमयी भव्य आरती की गई| रात:8:00 बजे नाटयकर बाहुबली एंड पार्टी ललितपुर के कलाकारों द्वारा  मैना सुंदरी नाटक की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी| 
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि 20 नवंबर से गणिनी आर्यिका श्री 105 आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में राहुल विहार जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्धचक महामंडल विधान का समापन 28 नवंबर को विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगा| इस अवसर पर विधान में रोहित जैन,अतिशय जैन, प्रिंस जैन,अतुल जैन,योगेश जैन,पवन जैन,लोकचंद जैन,दीपचंद जैन,सतीश चंद जैन,संजय कुमार जैन, ताराचंद जैन,विशाल जैन बंटी,सचिन जैन, शुभम जैन,शोभित जैन,समस्त राहुल विहार जैन समाज के लोगों बड़ी संख्या में उपस्थित रहे| 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)