बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई
घटना ग्वालियर हाईवे पर गांव बाद के पास की है शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे जनता ट्रेवल्स की एक स्लीपर कोच बस 40 सवारियों को लेकर धौलपुर होकर जयपुर के लिए जा रही थी गांव बाद के रहने वाले रणधीर सिंह का हाईवे किनारे पान गुटका का खोखा है रणधीर ने बताया की हाईवे पर अचानक चालक से बस अनियंत्रित हो गई और उसके पान के खोखे में जा घुसी इससे बस के अंदर की बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई और लोगों में भगदड़ मच गई सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई हादसे में बस चालक 40 वर्षीय हेमंत सिंह पुत्र रामबाबू सिंह निवासी शिवनगर पोखरा धौलपुर की मौत हो गई कुछ सवारी के चोट भी आई है पुलिस में सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है