आगरा के मैरिज होम से दुल्हन के पिता का कैश और ज्वेलरी से भरा बैग चोरी। पुलिस जांच में जुटी।
आगरा शहर के रहने वाले प्रमोद गुरुग्राम में रह रहे थे उनकी बेटी की शादी थी शादी के लिए फतेहाबाद रोड स्थित वीजी मैरिज होम बुक किया था शुक्रवार रात को मैरिज होम में बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था।
चोरी हो गया बैग
बारात शुक्रवार की रात 8:00 बजे दरवाजे पर आते ही दुल्हन के पिता प्रमोद को दरवाजे पर बुलाया गया वहां पर फोटोग्राफी हो रही थी फोटो खिंचाने के लिए दुल्हन के पिता ने कैश और ज्वेलरी से भरा बैग पास में ही रख दिया। कुछ देर बाद देखा तो बैग गायब था। सीसीटीवी फुटेज में एक युवा के बैग ले जाते हुए दिखाई दिया।
बैग में थी ज्वेलरी और कैश
पुलिस द्वारा पूछताछ में दुल्हन के पिता प्रमोद में बताया कि बैग में 8 लाख कैश और ज्वेलरी थी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।