आगरा में शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा, दर्शन के लिए उमड़ा शहर

Shivam Garg
0

आगरा, 24 नवंबर। बुधवार को आतंकियों से हुई मुठभेड़ के बीच सेना के दो कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए जिसमें आगरा निवासी कैप्टन शुभम गुप्ता भी है आगरा के प्रतीक एंक्लेव स्थित शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा अंतिम दर्शन के लिए पहले से ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई थी भारत माता के नारों के साथ ही कैप्टन शुभम गुप्ता अमर रहे के नारे लगे। मुख्य सड़क पर इतनी भीड़ थी कि पर रखने तक की जगह नहीं बची। 





कैप्टन शुभम गुप्ता वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2018 में उन्हें कमीशन मिला था कैप्टन शुभम गुप्ता की पहली पोस्टिंग नॉर्दन कमांड उधमपुर में हुई थी वह 9 पैरा में तैनात रहकर सीमा की सुरक्षा कर रहे थे।

प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायक डा जीएस धर्मेश ने शहीद की माँ को पचास लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भीअंतिमयात्रा मेंपहुचे।

पुलिस प्रशासन ने अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी को देखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस तैनात की 






Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)