आगरा में थाना न्यू आगरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो बीटेक पास है वह धोखाधड़ी से लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने का काम करता था। 1 साल में उसने लगभग एक करोड़ रुपए धोखाधड़ी से निकल लिए पुलिस ने जब उसको गिरफ्तार किया तब उसके बैंक खाते में 9 लाख रुपए मिले आरोपी युवक ने कई वारदातों का खुलासा किया है अभी भी पुलिस द्वारा पूछताछ हा चल रही है
पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम अली शेर है जो की अशोक विहार पृथ्वीनाथ फाटक आगरा का रहने वाला है पुलिस ने उसके पास से एचडीएफसी बैंक के तीन डेबिट कार्ड, दो पैन कार्ड, एक आधार कार्ड,एक मोबाइल और 70 हजार रुपये कैश बरामद किए हैं पूछताछ में पता चला कि उसके पिता ऑटो चालक है तथा भाई की परचून की दुकान है बीटेक पास करने के बाद वह दिल्ली चला गया। लेकिन नौकरी नहीं मिली इसके बाद वह अपने मामा के यहां भरतपुर चला गया उसके मेरे भाई भी साइबर ठगी का काम करते हैं वह भी उन्हीं के लिए काम करने लगा। जाली कागजातों के द्वारा खुलवाए गए बैंकखातों के डेबिट कार्ड ले लेता था और फिर खाते में रकम आने पर उसे निकलता था ऐसा करने पर उसे कमीशन मिलता था बाद में वह खुद भी ठग बन गया
पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने बताया कि वह जिस एटीएम में गार्ड नहीं होता था उसे एटीएम में जाता था महिला और बुजुर्ग के आने पर एटीएम में घुस जाता था उनसे मदद की कहता था और उसके बाद उनके एटीएम का पिन देख लेता था जैसे ही लोग अपना डेबिट कार्ड एटीएम मशीन में लगाते आरोपी उसे बहाने से बदलकर इस बैंक का दूसरा डेबिट कार्ड पकड़ा देता उस ने पुलिस को बताया कि इस तरह से वह एक साल में एक करोड़ रुपये धोखाधड़ी से लोगों के खाते से निकाल चुका है।