दो सगी बहनों ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
आगरा |मामला जगनेर थाना क्षेत्र का है यहां प्रजापति ब्रह्माकुमारी आश्रम मे रहने वाली दो सगी बहनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. साथ में एक चार पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने काफी खुलासे किए है और दोषियों के नाम खोलने के साथ-साथ उनको सजा देने को भी लिखा गया है.
दो सगी बहने एकता और शिखा ने प्रजापति ब्रह्माकुमारी आश्रम बनाने के लिए 25 लाख रुपये एकत्रित किए थे. इसका उद्घाटन होना था लेकिन आश्रम में साथ रहने वालों ने ही उनके साथ धोखाधड़ी की जिसके चलते दोनों बहनों ने सुसाइड करने का निर्णय लिया. सुसाइड नोट में चार आरोपियों के नाम खोले गए हैं जिसमें आश्रम में ही रहने वाले ताराचंद, गुड्डन, नीरज और एक अन्य महिला शामिल है.
दोनों बहनों ने आरोप लगाया कि नीरज और एक अन्य महिला उनके पैसे लेकर गाजियाबाद चले गए जहां उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए फ्लैट खरीद लिया और अन्य अनैतिक गतिविधियों में संलग्न होना बताया. पुलिस ने शुरुआती जांच में ताराचंद और गुड्डन को हीरासत ले लिया है और पूछताछ की जा रही है.
पिता ने दिये थी अपनी जमीन बेच कर रुपये
उनके पिता ने कहा था यहां पर रहकर प्रजापति ब्रह्माकुमारी केंद्र बनाने को. पिता ने अपनी जमीन बेचकर 7 लाख रुपये की आर्थिक मदद की थी और बाकी 18 लाख रुपए दानदाताओं से जुटाकर किए थे एकत्रित.
बहनों ने सुसाइड नोट में आरोपियों पर पैसे हड़पने का आरोप लगाया औऱ यह भी लिखा कि योगी जी जैसे आसाराम को उम्र कैद की सजा मिली है वैसे ही इन लोगों को भी उम्र कैद की सजा देना
एसीपी खैरागढ़ ने बताया की चारों आरोपी आगरा से बाहर के हैं. गुड्डन और ताराचंद को हिरासत में ले लिया गया है और नीरज व एक अन्य महिला को हिरासत में लेने के लिए टीम को रवाना कर दिया गया है.
Sponsored