आगरा में एक अनाथ बच्चे के दुकान के स्टूल पर बैठने से भड़के दुकानदार बाप-बेटे ने बेरहमी से पीटा
मामला आगरा में ताजमहल पूर्वी गेट का है. वहां पास में एक क्राकरी की दुकान है. एक अनाथ बच्चा दुकान के अन्दर स्टूल पर जा बैठ गया. इस दुकान मालिक भड़क गया और उसने बच्चे की बेरहमी से पिटाई लगा दी. बाद में दुकान मालिक के बेटा भी आ गया उसने बच्चे लात और घुसा मारे. जी की पिटाई इतनी बुरी तरह से की गई कि उसकी पसलियां टूट गई.
कूड़ा बीनकर इसकी बड़ी बहन किसी तरह रोटी का जुगाड़ करती है, बच्चे की पसलियों में इतनी गंभीर चोटें आई हैं, कि दर्द से तड़पने को अभिशप्त है मासूम.
सहायक पुलिस आयुक्त, ताज सुरक्षा ने बताया कि ताजमहल के पूर्वी गेट के पास एक दुकान में नाबालिक बच्चे की पिटाई से संबंधित प्रकरण में दोनों आरोपियों को थाना पर्यटन पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। चोटिल बच्चे का इलाज कराया जा रहा है।