मैरिज होम और शादी समारोह से नगदी और जेवरात चोरी करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने किया अरेस्ट
आगरा, 28 नवंबर। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के बेटे की शादी में पांच लाख की नगदी और जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया था जो कि पुलिस ने बरामद कर लिया है
बता दें कि 20 नवंबर को राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी के बेटे की शादी हुई थी। महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी आगरा में दावत ए वलीमा था। स्टेज पर लोगों का आना जाना हो रहा था इसी का फायदा उठा कर चोरों ने स्टेज पर रखे कैश और ज्वेलरी के बैग चोरी कर लिया
पुलिस की गिरफ्त आया शशि गैंग का सरगना
पुलिस ने गैंग को पकड़ने के लिए कमर कस ली थी। पुलिस ने मैरिज होम के सीसीटीवी फुटेज को खागाले. सीसीटीवी फुटेज में एक युवक स्टेज पर से बैग चोरी करता हुआ दिखाई दिया. धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई। डीपी सूरज राय ने बताया कि लोहामंडी थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ईस्ट जोन ने गैंग की लोकेशन ढूंढ निकाली. स्टेज पर चोरी मध्य प्रदेश के शशि गैंग द्वारा की गई थी। पुलिस गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है और उसके अन्य तीन साथियों की तलाश की जा रही है उससे पांच लाख कैश और ज्वैलरी भी बरामद कर ली गयी है|
