निर्यापक मुनिपुंगव का हुआ मोती कटरा जैन बड़ा मंदिर में मंगल आगमन

Shivam Garg
0
निर्यापक मुनिपुंगव का हुआ मोती कटरा जैन बड़ा मंदिर में मंगल आगमन
आगरा के मोती कटरा स्थित श्री 1008 अग्रवाल दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 27 नवंबर को मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास 2023 संपन्न करने के पश्चात हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज प्रांगण से मोतीकटरा जैन बड़ा मंदिर के लिए विहार किया। सर्दी में भी मुनिश्री निरंतर अपनी चर्या का पालन करते नजर आए।

सभी भक्तों ने मुनिश्री ससंघ के साथ मोती कटरा जैन बड़ा मंदिर के लिए प्रस्थान किया। जगह जगह भक्तों ने मुनिश्री की अगवानी एवं पाद् प्रक्षालन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त। पूरा मोती कटरा बड़ा मंदिर का परिसर मुनिश्री के जयकारों से गूंज रहा था| मंदिर पहुंचने के बाद मुनिपुंगवश्री ने सभी भक्तों को अभिषेक एवं शांतिधारा की विधि के बारे में बताया| जहाँ सभी भक्तों ने मुनिपुंगवश्री के द्वारा बताई गई विधि के अनुसार श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की|
इसके बाद मुनिपुंगवश्री ससंघ के सानिध्य में जैन धर्म के तीसरे तीर्थंकर श्री 1008 भगवान संभवनाथ का जन्मकल्याणक महोत्सव बड़े ही उल्लासपूर्ण के साथ मनाया गया| साय:काल भक्तों ने 1008 दीपकों से भगवान संभवनाथ की मंगल आरती की| इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था| कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीबाल द्वारा किया गया| इस अवसर पर अनिल जैन, अनंत जैन,संजीव जैन,पंकज जैन पवन जैन,विजय जैन,विवेक जैन,संजीव जैन,मोनू जैन,डब्बू जैन,पुनीत जैन समस्त सकल जैन समाज मोती कटरा के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे|

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)