आगरा में सगाई से पहले दूल्हे की किडनैप होने की खबर से खलबली || Shock over news of groom being kidnapped before engagement in Agra

Shivam Garg
0

आगरा में सगाई से पहले दूल्हे की किडनैप होने की खबर से खलबली....



आगरा, 21 नवंबर। सगाई से पहले दूल्हे की किडनैप होने की खबर से खलबली, दुल्हन पक्ष का कहना है सगाई से पहले 14 लाख कैश दिया गया | आगरा के ताजमहल क्षेत्र के युवक की शादी 1 साल पहले मैनपुरी की रहने वाली युवती से तय हुई। 15 लाख रुपए में रिश्ता तय हुआ युवक अकाउंटेंट है सोमवार को देवरी रोड स्थित मैरिज होम में सगाई का कार्यक्रम था।

दूल्हा हुआ किडनैप


सोमवार को मैरिज होम में शाम से सगाई की तैयारी चल रही थी रात तक दूल्हा नहीं आया लड़के वालों से पूछने पर बताया कि अभी आने वाला है लेकिन कई घंटे बाद भी नहीं आया तो दुल्हन पक्ष को शक हुआ। इस पर उन्हें बताया गया कि दूल्हे को अज्ञात लोग किडनैप करके ले गए हैं काफी देर तक दूल्हा का पता नहीं चला दूल्हे के न आने पर पंचायत हुई लेकिन पंचायत में भी कोई फैसला नहीं हुआ लड़की पक्ष का आरोप है की एक बुलेट और 14 लख रुपए कैश सगाई से पहले दूल्हा पक्ष को दिया गया था साजिश के चलते दूल्हा को गायब कर दिया गया है। एसीपी सदर अर्चना सिंह का कहना है की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)