Women killed husand with Lover || आधी रात को बाइक पर अनजान युवक के साथ लाश ले जा रही थी पत्नी... ऐसा सनसनीखेज मामला जिसे जानकर उड़ जाएंगे होश

Shivam Garg
0
Women killed husand with the help Lover..Leave husband's Body on Road


आगरा, 22 नवंबर 2023। आगरा मंडल के मैनपुरी जिले में एक महिला आधी रात को अपने पति की लाश लेकर जा रही थी अनजान युवक बाइक चला रहा था लोगों ने देखा तो शोर मचाया इससे महिला घबरा गई और पति की लाश को वहीं पर फेंक कर भाग निकली सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई

प्रेमी प्रेमिका ने मिलकर रची साजिश


मामला मैनपुरी के यदुवंश नगर का है यहां रहने वाले सुमित कुमार जो कि ट्रक चालक था उसके साथ उसकी पत्नी और सास और अन्य परिजन रहते थे सोमवार रात को जब सुमित घर आया तो उसने अपनी पत्नी को कमरे में किसी अनजान युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और यह देखते ही सुमित गुस्से से आगबबूला हो गया लेकिन पत्नी और उसके प्रेमी ने सुमित की मिलकर हत्या कर दी इसकी जानकारी किसी को ना हो इसके लिए महिला और उसका प्रेमी सुमित की लाश को बाइक पर ले जाकर ठिकाने लगाने ले जाने लगे।

शोर मचाने पर छोड़ भागे लाश


आधी रात को जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे तभी महिला और उसका प्रेमी सुमित की लाश को बाइक पर ले जाने लगे लेकिन बाइक की आवाज सुनकर परिजनों की आंख खुल गई और शोर मचा दिया परिवार के शोर मचाने पर महिला और उसका प्रेमी, सुमित की लाश को वहीं छोड़कर भाग निकले सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)