आगरा के एमजी रोड पर कार के पोल से टकराने पर दो की मौत और 1 घायल, जानिए पूरी खबर

Shivam Garg
0

आज सुबह आगरा में एस. एन. इमरजेंसी के सामने एमजी रोड पर कार के पोल से टकराने से कारोबारी के पुत्र और छात्र की मौत जबकि एक दोस्त घायल हो गया

आगरा।  27 नवंबर,  आगरा के कृष्ण कुंज ब्रिज विहार कमला नगर के रहने वाले 20 साल के वंश लूथरा के पिता संजय लूथरा कारोबारी है वे अपने दोस्त मंगलम आधार अपार्टमेंट के रहने वाले ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर रहे रुद्रांश लवानिया पुत्र योगेश लवानिया और बीटेक के छात्र केशव लवानिया के साथ दोस्त की शादी में फतेहाबाद रोड स्थित मैरिज होम में गए थे सोमवार सुबह कार से तीनों दोस्त घर लौट रहे थे इसी बीच एमजी रोड पर कर पोल से टकराई और भीषण हादसा हो गया।

इमरजेंसी के सामने हुआ हादसा


सोमवार सुबह मैरिज होम से तीनों दोस्त कार से अपने घर लौट रहे थे एसएन इमरजेंसी के सामने एमजी रोड पर कार पोल से टकरा गई। टकराने की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए और देखा कार के परखच्चे उड़ गए थे कर में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकल गया।

हादसे में दो की मौत और एक घायल


एसीपी दीक्षा सिंह का कहना है कि हादसे में कारोबारी के पुत्र वंश लूथरा और विधि के छात्र रुद्रांश लवानिया की मौत हो गई केशव लवानिया अस्पताल में भर्ती है उसकी हालत गंभीर है।

दर्दनाक हादसे से परिवार में मचा कोहराम


सोमवार सुबह लौट रही तीनों दोस्तों की हादसे की जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए अस्पताल में वंश लूथरा और रुद्रांश की मौत होने पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)