आगरा में डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, कई यात्री घायल
कानपुर से अहमदाबाद जा रही प्राइवेट बस रविवार देर रात आगरा पहुंची यहां जयपुर हाईवे पर फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी
बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया
हादसे के बाद पलटी हुई बस में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए यात्रियों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया जिसमें कई यात्री को घायल पाया गया और सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने क्रेनों की मदद से बस को सीधा कराया
प्राथमिक उपचार के बाद किया को आगरा के लिए रेफर
फतेहपुर सीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे घायलों के नाम सोनम चौहान पत्नी सूरज चौहान और उनके 5 वर्षीय पुत्र आलोक चौहान निवासी इटावा, अनूप कुमार निवासी औरैया, सोनू कुमार पुत्र महेश चंद्र निवासी दिव्यापुर, सुभाष कुमार पुत्र अरविंद कुमार निवासी इटावा, बबलू पुत्र रामपाल निवासी फतेहपुर, आलम पुत्र शकूर खान निवासी औरैया को फतेहपुर सीकरी में उपचार के लिए भर्ती कराया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को आगरा के लिए रेफर किया गया।
