स्कूल न जाने पर मां के चांटा मारने के कारण 9 वीं की छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी अपनी जान।

Shivam Garg
0

आगरा मंडल के मथुरा जिले में कक्षा 9 की छात्रा ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। स्कूल न जाने पर उसकी मां ने उसे डांटा था और एक चांटा मार दिया. इससे नाराज होकर छात्रा ने थाना हाइवे क्षेत्र के गणेशरा इलाके में अलवर—मथुरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर जान दे दी.पुलिस ने शव बरामद करने के बाद शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

चांटे से नाराज होकर की आत्महत्या

मथुरा के कृष्णा नगर के ओम नगर में रामवीर शर्मा रहते हैं. उनकी बेटी खुशी शर्मा कक्षा 9 की छात्रा है. बताया जाता है कि मंगलवार को वह स्कूल न जाने की जिद करने लगी. इस पर मां ममता ने उसे डांटा और चांटा मार दिया और उसे जबरन स्कूल भेज दिया. डांट से आहत होकर खुशी स्कूल न जाकर अलवर—मथुरा रेलवे ट्रैक के पुल के पास पहुंची और यहां कुछ देर ट्रेन का इंतजार करने लगी. जैसे ही ट्रेन आई और उसने ट्रैक पर छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)