विजय नगर कालोनी के नगला धनी में दबंगों ने दांत थोडे और महिलाओं से भी की मारपीट

Shivam Garg
0
आगरा, 11 दिसंबर। थाना हरीपर्वत क्षेत्र के अंतर्गत विजय नगर कालोनी के नगला धनी में दबंगों ने पड़ोसी के घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से मारपीट की और महिलाओं को भी पीटा। एक युवक के गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

पीड़ित नगला धनी निवासी प्रवीन कुमार थाने में दी तहरीर में कहा कि दो दिन पहले उनके पड़ोस में रहने वाले भोला का सोबरन सिंह से झगड़ा हो गया था। उस दौरान उसने बीच-बचाव कराया था। इस बात को लेकर भोला उससे रंजिश मान बैठा। रविवार की रात करीब आठ बजे वह अपने घर पर परिवार के साथ खाना खा रहा था। उसी दौरान भोला ने अपने बेटे नितिन के साथ हमला बोल दिया। दरवाजा तोड़कर दोनों घर में घुस आए। लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। घर में रखे सामान को तोड़ने लगे।

विरोध करने पर धारदार हथियार से चेहरे पर प्रहार किए। इससे उनके गंभीर चोट आई हैं। दांत भी टूट गए। जब घर की महिलाएं बचाने आई तो उनको भी पीटा। उनके कपड़े तक फाड़ दिए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आए। उनको देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर उनका मेडिकल कराया है। इंस्पेटर हरीपर्वत देवेंद्र दुबे ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)