The bride and groom's car overturned on the Agra-Lucknow Expressway in Agra||आगरा में दूल्हा दुल्हन की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी, हादसे में 5 लोग घायल

Yogesh Verma
0

आगरा में दूल्हा दुल्हन की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी, हादसे में 5 लोग घायल




आगरा में एक्सप्रेस-वे पर शादी होकर जा रही दूल्हा-दुल्हन की कर आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र माइलस्टोर 23-200 पर पलट गई।
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई सूचना पर पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, हादसे में दूल्हा दुल्हन सहित पांच लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



दुल्हन को विदा करके ले जा रहा था दूल्हा


जयपुर के रहने वाले पवन कुमार की बारात कानपुर गई थी शादी होने के बाद आज सुबह दूल्हा पवन कुमार अपनी दुल्हन पलक को विदा कराकर वापस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से होकर लौट रहे थे कार जैसे ही फतेहाबाद थाना क्षेत्र के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार कर अचानक डिवाइडर की जाली को तोड़ते हुए पलट गई दूल्हा दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए सूचना पर पुलिस और आसपास के लोग पहुंच गए कार सवार लोगों को बाहर निकाला गया। एक्सीडेंट का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया गया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)