ताज के साए में खिरी मुनिपुंगव श्रीकी मंगल वाणी-मुनिश्री की मंगल वाणी सुनने के लिए उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

Shivam Garg
0
आगरा, 8 दिसंबर को आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज के दिव्य समवशरण पहली बार ताजगंज स्थित ताजमहल के निकट ताजखेमा पर आयोजित हुआ| भक्तों ने सर्वप्रथम मुनिश्री के मंगल सानिध्य में श्रीजी की सभी प्रतिमाओं का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा संपन्न की| सर्दी की ठिठुरती ठंड में जब दिगम्बर के तेज के साथ मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज ने आगरा के ताजखेमा प्रांगण के प्रवेश किया तो मानों खुद ताजमहल भी राग की धुंध में झुपता सा नज़र आया| 

मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज की गर्जना गूंजी तो ताजमहल भी गुरुवर के वीतरागी स्वरूप को देख धुंधला हो गया। हजारों गुरूभक्तों का सैलाब और ताज के साए में खिरती दिव्य वाणी का ये नज़ारा भव्य समवशरण से कम न था। मुनिश्री के दिव्य समोशरण का शुभारंभ ताजगंज बालिका मंडल ने भक्ति गीत पर नृत्य कर मंगलाचरण की प्रस्तुति के साथ किया| इस दौरान ताजगंज मंदिर समिति महामंत्री संजय जैन जी परिवार के सदस्यों ने मुनिपुंगव श्री के चरणों का पाद प्रक्षालन किया। साथ ही प्रथम जिनवाणी दान करने का सौभाग्य साकेत कॉलोनी निवासी एकता गर्ग अग्रवाल,दूसरी योगेश जैन, तीसरी राजाखेड़ा निवासी प्रवीन जैन एवं विभिन्न स्थानों से आए महानुभावों ने शास्त्र भेंट किए।
 इस अवसर पर दिव्य समवशरण में आए अतिथियों का ताजगंज मंदिर कमेटी की ओर से स्वागत सम्मान किया गया। इसी उपरांत संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्जवलन किया। इसके बाद दिव्य समवशरण में विराजमान मुनिपुंगवश्री ने मंगल प्रवचन में कहा कि रंग अरंग शब्द एक दूसरे के विरोधी शब्द हैं, लेकिन सृष्टि के निर्माता भी हैं। जब यह आपस में मिलते हैं तो समझ लें कि कुछ नया होने वाला है। मेरी पीठ बता रही है कि मैं कौन हूं और आप बता रहे हैं आप कौन हैं, मेरी पीठ के पीछे राग है और आगे वीतराग है। और कहा कि आगरा जैन समाज को ही नहीं अपितु विश्व को संदेश दिया है कि आने वाले समय में आगरा ऐसी धरती बनेगा, जहां से राग और वीतराग के दर्शन कर विश्व में रंगारंग कार्यक्रम होगा। दिव्य समवशरण का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया| दिव्य समवशरण की व्यवस्था ताजगंज बालिका मंडल,ताजगंज महिला मंडल ताजगंज युवा मंडल द्वारा संभाली गई| मुनिश्री का जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से 5:30 तक ताजखेमा पर हुआ| 
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि 9 दिसम्बर को भी ताजखेमा प्रांगण में ही मुनिपुंगवश्री की दिव्य वाणी खिरेगी। इस अवसर संजय जैन,संजय बाबू जैन,पारसबाबू जैन, विनय कुमार जैन,विजय कुमार जैन, मधुर जैन, योगेश कुमार जैन,ऋषि जैन,उत्सव जैन,निशांत जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,अमित जैन बॉबी निर्मल मोठ्या, हीरालाल बैनाड़ा,विवेक बैनाड़ा,ललित जैन,वैभव जैन,आयुष अनिल जैन अनिल जैन रईस नरेश जैन,मीरा जैन, आशु जैन,ऋतु जैन,अनुराग जैन,जॉली जैन सरोज जैन,अनुष्का जैन,नैंसी जैन समस्त ताजगंज सकल दिगम्बर जैन समाज आगरा के अलावा देशभर के विभिन्न प्रांतों से भी गुरूभक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)