आगरा में महिला को नौकरी का झांसा देकर गाड़ी में बिठाकर ले गए, पेड़ के नीचे कर दिया रेप... छानबीन में जुटी पुलिस
महिला के अनुसार 15 दिन पहले एक व्यक्ति ने उसे नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और अपना मोबाइल नंबर भी दिया इसके बाद नौकरी को लेकर बातचीत होने लगी। 8 दिन पहले महिला को उसने नौकरी के लिए बुलाया, वह कुंडौल चौराहे पर खड़ी होकर इंतजार करने लगी वहां वह व्यक्ति गाड़ी लेकर आ गया इसके बाद उसे गाड़ी में बिठाकर इधर-उधर घूमाता रहा बाद में कोल्ड स्टोरेज के पास खड़े पेड़ के बीच ले जाकर उसके साथ रेप किया तथा उसको धमकी दी कि अगर तूने किसी से कहा तो तेरे परिवार को मार दूंगा।
महिला ने लगाया आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसने फिर से उसे कुंडौल बुलाया और फिर से गाड़ी में साथ ले गया इस बार उसके साथी भी थे, फतेहाबाद से पहले एक पेट्रोल पंप के पीछे ले जाकर तीन साथियों ने उसके साथ दुराचार किया। पुलिस कुंडौल से सीसीटीवी फुटेज निकाल कर छानबीन कर रही है।
