आगरा में दो बच्ची सात फीट चौड़े नाले की टूटी स्लैब में गिरने से मौत हो गई। बारात में बैंड बाजों के पीछे पीछे जा रहीं थी दोनो बच्ची।
आगरा के धनौली, मलपुरा गांव से होकर एक बारात जा रही थी। बैंड बाजों के पीछे पीछे शरीफ की पांच साल की बेटी अलफिसा और उसके पड़ोस में रहने वाले काले की बेटी निशा बारात के पीछे पीछे चलने लगे, उनके साथ और भी बच्चे थे।मलपुरा में सड़क किनारे 5 किलोमीटर लंबा नाला बना है, सात फीट चौड़े और 15 फीट गहरे नाले को सीमेंट की स्लैब से ढका गया था। नाले की सफाई के दौरान धनौली के नगला बीघा के पास से स्लैब टूट गई थी, स्लैब बदली नहीं गई, टूटी स्लैब रख दी थी
नाले में गिरने से दोनों बच्चियों की मौत
अलफिशा और निशा स्लैब टूटी होने के कारण नाले में गिर गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए लेकिन नाला 15 फीट गहरा था। क्रेन से टूटी स्लैब हटवाई गई, इसके बाद दोनों बच्चियों को बाहर निकाला गया। अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
