The bride was shocked to know this reality of the groom.||दूल्हे की इस हकीकत को जानकर दुल्हन के उड़ गए होश, तुरंत तोड़ दी शादी

Yogesh Verma
0

 दूल्हे की इस हकीकत को जानकर दुल्हन के उड़ गए होश, तुरंत तोड़ दी शादी





आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में शादी के बाद दूल्हे की एक हकीकत ने दुल्हन के होश उड़ा दिए। शादी होने के तुरंत बाद ही दूल्हे की प्रेमिका वहां आ पहुंची और उसने 4 साल तक प्रेम संबंध और रिलेशनशिप में रहने की बात कही इसे जानकर दुल्हन ने तुरंत ही दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।


पढिए पूरी खबर


घटना फिरोजाबाद के सिरसागंज की है यहां की रहने वाली एक युक्ति की शादी शहर के एक मैरिज होम में 26 नवंबर को हुई। उसका दूल्हा सरकारी कर्मचारी था धूमधाम से बारात आई और अगले दिन 27 नवंबर को विदा भी हो गई। रस्मों के अनुसार उसी दिन दुल्हन दोबारा अपने घर पर आ गई और विदा की तैयारी होने लगी दूल्हा भी अपने दो रिश्तेदारों के साथ उसे बलाने पहुंच गया तभी वहां पर एक युवती आ गई उसे देखते ही दूल्हा सकपका गया।
अनजान युवती ने बताया कि वह दूल्हे की प्रेमिका है और 4 साल से उसके प्रेम संबंध है वह उसे शादी का झांसा देता रहा और उसने दूसरी शादी कर ली अंजान युवती एक अस्पताल में नर्स है युवती ने बताया कि उसने इससे शादी करने के लिए अपने पति से तलाक भी ले लिया है इतना जानकार दुल्हन के होश उड़ गए और उसने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया मामला थाने तक पहुंच गया 2 दिन पंचायत भी चली लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद दोनों पक्ष शादी तोड़ने पर सहमत हो गए। वर पक्ष ने शादी में मिले 5 लाख रुपए, कार व दान दहेज का सारा सामान वापस कर दिया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)