चालक सुन रहा था गाने, जेसीबी के पहियों के नीचे दब गई 14 महीने की बच्ची

Shivam Garg
0
घटना रविवार सुबह 10 बजे की है शाहदरा में एक भूखंड की चहारदीवारी और समतल करने का कार्य चल रहा है। रामू और रेखा समेत अन्य परिवार के छह बच्चे भूखंड में खेल रहे थे। चालक जेसीबी में लगे म्यूजिक सिस्टम पर तेज आवाज में गाने सुन रहा था। चालक ने जेसीबी के पीछे खेलते बच्चों की ध्यान नहीं दिया। गाने सुनने में मस्त चालक ने जेसीबी को बैक किया, पीछे खेलती 14 महीने की अबोध बच्ची खुशी पहियाें के नीचे दब गई। बच्ची के सिर और पैर पर से पहिए निकल गए।  

दुर्घटना के बाद चालक जेसीबी को छोड़कर भाग गया। स्वजन ठेकेदार सुनील के साथ खुशी को पास के अस्पताल में लेकर गए। डाक्टरों ने बच्ची को एसएन इमरजेंसी रेफर कर दिया। वहां डाक्टरों ने अबोध को मृत घोषित कर दिया। बच्ची के स्वजन और श्रमिकों में आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया।

मां रेखा और पिता का रो रोकर बुरा हाल था। दंपती के तीन वर्षीय पुत्र की छह महीने पहले बीमारी से मौत हाे गई थी। 


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)