Income Tax Raid in Agra
आयकर विभाग ने मंगलवार की सुबह से ही आगरा के चार बड़े तेल कारोबारियों के यहां छापेमारी शुरू कर दी छापेमारी में पुलिसकर्मियों समेत करीब 300 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारियों को जांच में लगाया गया| विभाग द्वारा कारोबारियों के व्यापारिक और निवास परिसरों पर एक साथ छापेमारी की गई और लोगों का आना-जाना बंद कर दिया
आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा आगरा शहर की चार बड़े व्यापारियों पर एक साथ छापेमारी की गई| इस छाप बारी में शारदा ऑयल्स, बीपी आयल, एसके इंडस्ट्री और हरिशंकर एंड कंपनी के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापामारी की गई| शारदा तेल और बीपी तेल तेल शहर के बड़े कारोबारी है नुनहाई स्थित एसके इंडस्ट्री और बीपी ऑयल मिल पर आयकर विभाग की टीम पहुंची और ओल्ड विजय नगर कॉलोनी स्थित अपार्टमेंट पर कार्यवाही चल रही है| विभाग की टीम ने घर व ऑफिस में लोगों के आने जाने पर पाबंदी लगा दी | टीम सारे रिकार्ड, कंप्यूटर और हार्ड डिस्क कब्जे में लेकर जांच कर रही है | काफी समय से विभाग के पास इन कंपनियों के खिलाफ शिकायतें आ रही थी यह कंपनियां बोगस कागजो में व्यापार कर रहे थे और लेखे-जोखो भी गड़बड़ी की शिकायत आ रही थी | विभाग ने यह छापेमारी पुख्ता सबूतों को इकट्ठे करने के बाद की गई | सूत्र के मुताविक आयकर विभाग ने छापा मारने की तैयारी संजय पैलेस स्थित आयकर विभाग के ऑफिस में एक दिन पहले ही शुरू कर दी गई थी लेकिन छापेमारी कहां-कहां करनी है इसके बारे में सुबह टीम को रवाना करने से पहले ही बताया गया ताकि छापेमारी की जानकारी किसी को पता ना चले|
चारों व्यापारियों के आवासीय और व्यापारिक प्रतिष्ठा ठिकानों पर एक साथ कार्यवाही की गई शारदा ऑयल, एसके इंडस्ट्रीज, बीपी ऑयल और हरिशंकर एंड कंपनी के लगभग तीस व्यापारिक व आवासीय परिसरों पर कार्रवाई जारी है विभाग को बड़ी टैक्स चोरी के पकड़े जाने की आशंका है हर ठिकाने पर 10 से 15 लोग मौजूद है और सगन कार्यवाही की जांच चल रही है|