ककुआ-भांडई के बीच मिलेगा सपनों का घर; 150 करोड़ की पहली किस्त मंजूर
आगरा| मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में आगरा के ग्वालियर रोड ककुआ भंडाई के बीच 745 करोड रुपए की लागत से बनने वाली नई टाउनशिप को मंजूरी मिल गई जिसमें आवासीय और व्यावसायिक भवन भूखण्ड होंगे कैबिनेट की बैठक में पहली किस्त 150 रुपए करोड़ की मंजूर हो गई है आगरा में इनर रिंग रोड पर ग्रेटर आगरा बसई जा रहा है अदा ने मालपुरा के पास कुआ भांडे गांव में 130 हेक्टेयर में नई टाउनशिप बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था
745 करोड रुपए में विकसित होगा ग्रेटर आगरा
आगरा के नए टाउनशिप को विकसित करने में करीब 745 करोड रुपए की लागत आएगीजिसमें से 380 करोड रुपए राज्य सरकार सीड कैपिटल के रूप में उपलब्ध करवाएगी ग्रेटर आगरा को विकसित करने के लिए ADA ने 130 हेक्टेयर की जमीन भी चिन्हित कर ली है किसानों को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा ज्यादा दिया जाएगा इस वर्ष की पहली किस्त 150 रुपए की मंजूर हो गई है और दूसरी किस्त के रूप में करीब 200 करोड रुपए और मिलेंगेl नई टाउनशिप के लिए 50 प्रतिशत धनराशि आगरा विकास प्राधिकरण खुद अपने स्वयं के संसाधनों से एकत्रित करेगी|
नई टाउनशिप में 50 वर्ग मीटर से लेकर 500 वर्ग मीटर तक के व्यावसायिक भूखंड होंगेl नए निवेशकों को लुभाने के लिए समय से भुगतान करने पर कुछ छूट भी दी जाएगी इससे परियोजना को गति मिलने की संभावना होगीl मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत ग्रेटर आगरा को बसाया जाएगा जहां सभी प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगीl टाउनशिप में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और मेडिसिटी आदि होंगेl
