होटल पीएल पैलेस में लगा दीपावली स्पेशल लाइफस्टाइल एंड फैशन एग्जिबिशन

Shivam Garg
0

 

आगरा| 29.10.2023 रविवार को Rosebud Club ने लगाया दीपावली स्पेशल लाइफस्टाइल एंड फैशन एग्जिबिशन|  प्रदर्शनी में तरह-तरह की स्टॉल लगाई गई | घर की सजावट से लेकर पहनने के कपड़ो, डिजाइनर मोमबत्तियां और लैम्प तक की स्टॉल लगायी गयी |  

        होटल पीएल पैलेस संजय पैलेस आगरा में एक प्रदर्शनी का आयोजन Rosebud Club द्वारा  किया गया | प्रदर्शनी में हाथ से बने घर की सजावट के समान, तोरण शुभ लाभ झालर हैंडबैग दिवाली स्पेशल मामबत्तियां और लैंप, महिलाओं के पहनने के कपड़े सलवार कुर्ता टॉप स्कर्ट लहंगा चुन्नी एवं विभिन्न प्रकार की चॉकलेट और बच्चों के मनोरंजन के लिए प्रतियोगिकी खेल की स्टाल लगाई गई. प्रदर्शनी में शहर के जाने-माने लोग पहुंचे और खूब खरीदरियां भी की|


Kridha Craft की ओनर प्रतीक्षा अग्रवाल जी ने बताया की शहर के जाने-माने लोग यहां खरीदारी करने आते हैं हम उन लोगों के लिए खासतौर से डिजाइन किए हुए प्रोडक्ट बनाते हैं यह प्रोडक्ट आम तौर पर बाजार में नहीं मिलते हैं हम इन उत्पादों को बहुत ही सावधानी और स्नेह के साथ बनाते हैं हमारे हाथ के बने हुए प्रोडक्ट्स का स्टॉक लिमिटेड मात्रा  में होता है और उच्च गुणवत्ता के होते हैं




प्रदर्शनी में कुछ प्रोडक्ट्स ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे जिनमे Kridha Craft, Dream Inspire, Queen's Gallery, रूपाली क्रिएशन और NM उपहार के हाथ से बनाये गए तोरण शुभ लाभ, डिजाइनर कैंडल, Clutter Decode के बैग्स और ऑर्गेनाइजर कलेक्शन, 4 सीजंस बुटीक, सोनिया कलेक्शन और पलक क्रिएशन  के डिजाइनर सूट्स, क्रॉप टॉप्स और लहंगा, La'moule Ceramico के चीनी मिट्टी व हैंडमेड प्रोडक्ट,  Dore कंपनी और द कॉटन लेडीज के बेडशीट,  बेडकवर डोरमैटआदि रहे |

छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के मनोरंजन के लिए माही क्रिएशन द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलों की स्टाल लगाई गई| जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर रुचि दिखाई और डेर सरे इनाम भी जीते|


Rosebud Clud द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया और विजेताओं को उपहार दिया गया






Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)