श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में आठवें दिन चढ़ाए 1012 अर्घ्य

Shivam Garg
0
आगरा। 28 नवंबर,2023 गणिनी आर्यिका श्री 105 आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर राहुल विहार शमशाबाद रोड पर आचार्य विद्यासागर नवयुवक मण्डल राहुल विहार के तत्वावधान में अष्टानिक महापर्व के अवसर पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन बडे़ ही भक्तिभाव के साथ चल रहा है| 
विधान के आठवें दिन सोमवार को विधानचार्य शशिकांत जैन शास्त्री एवं  प्रतिष्ठाचार्य वीरेंद्र जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में इंद्र-इंद्राणियो ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष 1012 अर्घ्य एवं श्रीफल अर्पित किए| विधान में मौजूद सभी  भक्तों ने हेमलता जैन एवं संगीतकार के मधुर भजनों पर नृत्य कर प्रभु के चरणों में भक्ति प्रस्तुत की।
जहाँ सर्वप्रथम सौभाग्यशाली भक्तों ने श्रीजी की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान कर स्वर्ण कलशों से जिन अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की| इस दौरान बाहर से पधारे गुरु भक्तों ने समाधिस्थ आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्जवलन किया| साथ ही गुरुमां  का पाद प्रक्षालन कर शास्त्र  भेंट किए| इस दौरान आचार्य विद्यासागर नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों द्वारा श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में सहयोग देने वाले भक्तों का माल एवं साफा पहनकर स्वागत सम्मान किया| संध्या काल में भक्तों ने हाथों में दीपक लेकर संगीतमय में श्रीजी की मंगल आरती की| 
रात:8:00 बजे बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा नाटिका की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी| मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि गणिनी आर्यिका श्री 105 आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में विधान के समापन पर 28 नवंबर को प्रातः9:00 बजे आचार्य विद्यासागर नवयुवक मंडल द्वारा श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी| 

इस अवसर पर विधान में रोहित जैन,अतिशय जैन, प्रिंस जैन,अतुल जैन,योगेश जैन,पवन जैन,लोकचंद जैन,दीपचंद जैन,सतीश चंद जैन,संजय कुमार जैन,ताराचंद जैन,विशाल जैन बंटी,सचिन जैन,सोनू जैन,शोभित जैन,समस्त राहुल विहार जैन समाज के लोगों बड़ी संख्या में उपस्थित रहे| 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)