Fire broke out in a roadways bus coming from Etah to Agra || एटा से आगरा आ रही रोडवेज बस में लगी आग, बाल बाल बच्चे यात्री

Shivam Garg
0

टूंडला रोड पर यात्रियों से भरी बस में लगी आग


आगरा। 28 नवंबर, 2023, मंगलवार की सुबह एटा से आगरा की तरफ  रोडवेज बस आ रही थी, टूंडला रोड पर फरिहा तिराहा मार्ग के पास अचानक बस में आग लग गई. बाल बाल बचे यात्री

मामला फरिहा तिराहा मार्ग के पास का है, एटा से आगरा की तरफ यात्रियों को भरकर आ रही रोडवेज बस में टूंडला रोड के फरिहा तिराहा मार्ग पर अचानक आग लग गई. आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई. कड़ी मशक्कत के बाद  आग पर काबू पाया गया.

बाल बाल बचे यात्री

टूंडला रोड पर हाईवे पर दौड़ रही यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस से धुआं निकलने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों की सतर्कता से लोगों की जान बची. भगवान का शुक्र है कि हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची.
 
देखें वीडियो


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)