क्षेत्रवार अस्थाई पटाखे की दुकाने चिन्हित
पुलिस उपायुक्त (नगर) सूरज कुमार राय ने बताया इस वर्ष दीपावली पर पटाखों की दुकानों के दुकानों के अस्थाई लाइसेंस दिनांक 10.11.2023 से 14.11.2023 की तारीख तक जारी किए जाएंगे 294 अस्थाई लाइसेंस जारी किए जाएंगे | जन सुरक्षा के दृष्टिगत इस वर्ष खुले स्थलों का चयन किया गया है |
जिन जिन क्षेत्र के लिए दुकानों की जगह चिन्हित की गई है वह निम्न्वार
कोठी मीना बाजार : 80
जीआईसी मैदान : 25
आवास विकास सेक्टर 11 व 12 मैदान : 50
बैप्टिस्ट हायर सेकंडरी स्कूल : 10
कंपनी गार्डन : 17
रुनकता तालाब किनारे : 12
अबुल उलाह दरगाह के पास मैदान : 10
सदर में शक्ति नगर : 10
मेहताब बाग पार्किंग के सामने : 8
ऐसे करें आवेदन
आगरा कमिश्नरेट बनने के बाद पहली बार पुलिस लाइसेंस जारी करेगी। आवेदन के लिए 10 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट ,पुलिस लाइंस कमिश्नरेट आगरा के कार्यालय में जमा करना होगा। 2 फोटो, आधार कार्ड एवं 10 हजार रुपये के ड्राफ्ट की रसीद अपने साथ लाना होगा। इस पर आवेदक को आवेदनपत्र पुलिस उपायुक्त नगर कार्यालय से दिया जाएगा। प्रार्थनापत्र 2 से 5 नवंबर तक जमा करना होगा। एक आवेदक एक ही स्थल के लिए आवेदन कर सकता है। आवंटित दुकानों से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर 7 नवंबर की सुबह 10 बजे अस्थायी हरित आतिशबाजी के लाइसेंस की लॉटरी निकाली जाएगी।
